PK और RCP हैं बिहार के ‘विषाणु’, एनडीए है एंटीवायरस.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव :. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी के जन सुराज पार्टी में शामिल होने को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार को विषाक्त करने के मकसद से कीटाणु और विषाणु एक साथ आए हैं. PK और RCP जैसे नेता आपस में मिलकर ये सोच रहे हैं कि वो जनता को बर्बाद कर देंगे, लेकिन शायद उन्हें नहीं मालूम कि बिहार की जनता के पास एक ऐसा एंटी वायरस है, जिसका नाम एनडीए है.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि PK और RCP की जोड़ी को ये समझना चाहिए कि एनडीए का एंटीवायरस किसी भी वायरस से निपटने में कारगर है. मांझी ने कहा कि प्रशांत किशोर हों या आरसीपी सिंह ये दोनों राजनीतिक तौर पर असफल लोग हैं. इससे हास्यास्पद स्थिति और क्या हो सकती है कि 6 महीने 18 दिन पहले नई पार्टी बनाने वाले आरसीपी सिंह ने उसका विलय प्रशांत किशोर की उस जन सुराज पार्टी में कर दिया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रशांत किशोर हों या आरसीपी सिंह दोनों बिहार के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के साथ काम कर चुके हैं. लेकिन दोनों का व्यक्तिगत स्वार्थ सबसे ऊपर रहा. PK और RCP दोनों के बीच जनता दल यूनाइटेड में रहते किस तरह के अहम का टकराव रहा है, ये सब जानते हैं. मांझी ने कहा कि ये दोनों केवल और केवल अवसरवाद की वजह से साथ आए हैं, जिसे बिहार की जनता भली भांति समझ रही है.

Share This Article