ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गूंजा तिरंगा मंत्री सतीशचंद्र दूबे बोले पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
भारत सरकार के खनन एवं कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे के नेतृत्व में रविवार को नरकटियागंज शहर के हरदिया चौक से ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए “ऑपरेशन विजय सिंदूर” की सफलता के सम्मान में आयोजित की गई थी, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। “पाकिस्तान हो आतंक देश का नारा” लगाते हुए रैली हरदिया चौक से निकल कर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां शहीदों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री सतीशचंद्र दूबे का तीखा हमला मीडिया से बातचीत में मंत्री दूबे ने कहा: “आज भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी है। ऑपरेशन सिंदूर अब तक खत्म नहीं हुआ है और हमारी सेना आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है। पाकिस्तान, जो 1947 से ही जेहादी सोच के साथ पला-बढ़ा, अब अपने ही जाल में फंस चुका है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना की यह कार्रवाई केवल जवाब नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध है, जिससे पूरा देश गर्वित है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में आक्रोश है, और ऑपरेशन सिंदूर उसी का सटीक उत्तर है। रैली में मौजूद युवाओं और महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देश के लिए एकता और समर्पण का संदेश दिया। रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक करना और भारतीय सेना के शौर्य को नमन करना था।

Share This Article