झारखंड में 48 IPS अफसरों का तबादला,मनोज कौशिक रांची के नए IG.

Manisha Kumari

IPS Transfer & Posting:

Jharkhand IPS Transfer & Posting

सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है.एकसाथ  48 आईपीएस अफसरों का तबादला मंगलवार  को कर दिया गया है. मनोज कौशिक रांची के नए आईजी बनाए गए हैं. अजीत कुमार रांची के नए सिटी एसपी बनाए गए हैं. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. तदाशा मिश्र को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रवीण पुष्कर को रांची का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है. ऋत्विक श्रीवास्तव धनबाद के नए सिटी एसपी बनाए गए हैं. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है.गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सरकार ने आईएएस अधिकारियों का बड़ी संख्या में तबादला कर दिया था.लगभग सभी जिलों के डीसी को बदल दिया था.अब पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं.झारखण्ड सरकार के गठन के बाद पहलीबार इतने बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है.

TAGGED:
Share This Article