सिटी पोस्ट लाइव : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव से पहले बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने चिनाब एवं अंजी पुल के उद्घाटन कर दिया है। इस पूल के बन जाने से पटना से श्रीनगर जाना बहुत आसान हो जाएगा। अब तक लोग यहां से जम्मू तक ट्रेन से जाते थे। उसके बाद बस या अन्य निजी वाहनों से लोग श्रीनगर । लेकिन दोनों पुल के शुभारंभ होने से अब जम्मू से ट्रेन श्रीनगर तक शुरू हो गई है।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लाइन परियोजना के तहत इसका निर्माण किया गया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए यहां से काफी संख्या में लोग जाते हैं। अर्चना एक्सप्रेस पटना जंक्शन से जम्मू तवी जाती है। अब यात्री पटना से जम्मू जाने के बाद वंदे भारत से श्रीनगर तक जा सकते हैं।योजना भी भविष्य में बनाई गई है, जिससे क्षेत्र की रेलवे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।