हम पार्टी का नेता पत्नी के साथ चलाता था सेक्स रैकेट.

Rahul
By Rahul

Bihar: पुलिस ने छापेमारी कर कई युवतियों को बचाया

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार मे राजनेता भी सेक्स रैकेट चला रहे हैं. ये सनसनीखेज खुलासा मुजफ्फरपुर की पूलिस ने किया है.  मुजफ्फरपुर के  नगर थाने की पुलिस ने शहर में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है.  महिला समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.  रैकेट का सरगना हम पार्टी से जुड़ा नेता एवं जूरन छपरा निवासी दिलीप कुशवाहा और उसकी पत्नी किरण कुमारी बताए जा रहे हैं.

इस धंधे में शामिल अघोरिया बाजार स्थित होटल सेंट्रल पार्क के मैनेजर सीतामढ़ी मणिक चौक के अंकित कुमार उर्फ छोटू, सुभद्रा होटल के मैनेजर मोतीपुर के पवन कुमार भंगेरिया, ऑटो चालक सिकंदरपुर के लक्ष्मण पासवान को गिरफ्तार किया गया है. इनके ठिकाने से एक कार, एक ऑटो, होटल का डीवीआर, ट्रेन का टिकट और पांच मोबाइल जब्त किए गए हैं.  नगर एसडीपीओ वन सीमा देवी ने बुधवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मंगलवार की शाम नगर थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर एक लड़की का काल आया.  उसने थानाध्यक्ष को बताया कि उसे बंधक बना कर रखा गया है. पूलिस एक्शन मे आई. कड़ी  मशक्कत के बाद लड़की का लोकेशन मिला.  विशेष टीम गठित कर छापेमारी को निकाली गई. पुलिस ने घर में छापेमारी कर उस लड़की के अलावा तीन और बंधक बनी लड़कियां को मुक्त करवाया. मौके से किरण कुमारी को गिरफ्तार किया.  मकान से गर्भ निरोधक वस्तु भी जब्त किया गया. किरण से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके पति दिलीप कुमार कुशवाहा और सिकंदरपुर मुक्तिधाम इलाके के आटो चालक लक्ष्मण पासवान को गिरफ्तार किया गया.  जांच के दौरान मोबाइल से कई बातों का पता चला.

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सेंट्रल पार्क होटल में छापेमारी की गई। वहां से होटल मैनेजर अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया.  फिर नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार स्थित होटल सुभद्रा में भी छापेमारी की गई.  वहां से भी होटल के मैनेजर पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया.  हम के जिलाध्यक्ष संजर आलम ने कहा कि दिलीप कुशवाहा मुशहरी प्रखंड का युवा अध्यक्ष था.  संदिग्ध गतिविधियों के कारण उसे पार्टी से निकाल दिया गया था.

Share This Article