बड़ी खबर: दोपहर 3 बजे इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार! श्रेयसी सिंह या सम्राट चौधरी? बिहार की कुर्सी का सस्पेंस खत्म होने वाला है…

Ritu Raj

बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है, और सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

बीजेपी विधायक दल की बैठक जल्द शुरू होने वाली है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे और विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को देखेंगे। इसके अलावा नितिन नवीन की भी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। दूसरी ओर, लंबे समय से बिहार की कमान संभाल रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे दोपहर करीब 3 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंपेंगे, जिससे वर्तमान सरकार का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस्तीफे से पहले हुई कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल को लेकर भावुक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 2005 से अब तक उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार काम किया और आने वाली सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस बीच, NDA के सभी सहयोगी दल(JDU, बीजेपी, HAM, RLJP और RLM) अपने-अपने विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जा रहा है, जो आगे सरकार गठन की दिशा तय करेगा। शाम 4 बजे NDA की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए नेता के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। इसके बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सम्राट चौधरी को ही राज्य की कमान सौंपी जाती है।

Share This Article