कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक: INDIA गठबंधन को मजबूत करने की रणनीति पर होगी चर्चा – राजेश राम

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह बैठक पार्टी और INDIA गठबंधन की दिशा में एक निर्णायक कदम है। बैठक में सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद सदस्यों (MLCs) को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, एक-दो सांसद पहले से तय कार्यक्रम के चलते उपस्थित नहीं हो सकेंगे, लेकिन उन्होंने अगली बैठक में आने की प्रतिबद्धता जताई है।

राजेश राम ने कहा कि बैठक में गठबंधन को किस प्रकार ताकतवर बनाया जाए, इस पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही, विधायकों द्वारा उनके क्षेत्रों में आ रही समस्याओं को भी सुना जाएगा और उनके समाधान पर काम करने का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बैठक न केवल संगठन को मजबूत करने का जरिया है, बल्कि इसमें यह भी तय किया जाएगा कि गठबंधन में कांग्रेस किस ताकत और रणनीति के साथ भाग लेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राजेश राम ने कहा, “इस बैठक के माध्यम से हम यह तय करेंगे कि आने वाले समय में भाजपा गठबंधन की सरकार को कैसे रोका जाए। संगठन में विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनकी राय के आधार पर ही पार्टी आगे बढ़ेगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ता और प्रतिनिधि जब बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, तभी INDIA गठबंधन और अधिक मजबूत होगा।

Share This Article