बिहार में कांग्रेस ने तेज की सियासी तैयारी: विधायक अजीत शर्मा बोले – “युवाओं को नौकरी दो या सत्ता छोड़ो”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र बुलाई गई है, जिसमें सभी विधायक शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य महागठबंधन को फिर से सत्ता में लाना है और इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है।

अजीत शर्मा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “नीतीश कुमार युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं, ऐसे में बिहार कैसे आगे बढ़ेगा?” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 11 साल में एक भी व्यक्ति को स्थायी रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा, “हम लगातार युवाओं के हक़ के लिए सड़कों पर हैं। हमारी मांग है—’नौकरी दो या सत्ता छोड़ो’। अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो हम युवाओं को रोजगार देने की गारंटी करते हैं।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिर्फ रोजगार ही नहीं, उन्होंने महिलाओं के लिए भी वादा किया कि यदि महागठबंधन सत्ता में आता है, तो 2,500 रुपये प्रति माह की सम्मान राशि प्रदेश की मां-बहनों को दी जाएगी। अजीत शर्मा का यह बयान न केवल चुनावी तैयारी का संकेत है, बल्कि युवा और महिला मतदाताओं को सीधे साधने की रणनीति का हिस्सा भी है।

Share This Article