सिटी पोस्ट लाइव : राज्य सरकार के स्तर पर चलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजन. दिव्यांगजनों व विधवा महिलाओं, काे मिलने वाली पेंशन राशि को सात सौ रुपए प्रतिमाह बढ़ा दिया गया है. अभी तक इन योजनाओं के तहत 400 रुपए की पेंशन राशि प्रति माह मिलती थी जिसे बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है. इसे नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है. सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने ऐलान किया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्ध, दिव्यांग और विधवाओं को अब हर महीने 400 की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगा। खास बात ये है कि सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से ही पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलने लगेगी.
गौरतलब है कि बिहार देश का सबसे युवा राज्य है लेकिन यहां वृद्धों की बड़ी आबादी है. 2011 में बुजुर्ग 7.4 प्रतिशत थे जो 2021 में बढ़कर 7.7 फीसदी हो गए. अगले 11 साल में बिहार की 10.9 फीसदी आबादी बुजुर्गों की होगी जो वोट के नजरिए से भी बेहद अहम होगी. सरकार के फैसले से लाभुक वर्ग खासकर महिलाएं बेहद खुश हैं.गौरतलब है कि जन-सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शुरू से ही सामाजिक सुरक्षा के तहत दिए जानेवाली पेंशन की राशि को बढाने का ऐलान कर चुके हैं.
सामाजिक सुरक्षा पेसिऑन योजना के तहत बुजुर्गों के साथ साथ 3.2 फीसदी दिव्यांग , 5% विधवा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री के इस फैसले को मास्टरस्ट्रोक कहा जा रहा है. दरअसल बिहार में वृद्धों की तादाद 7.7 फीसदी दिव्यांगों की 3.2 फीसदी और विधवाओं की पांच फीसदी है इस तरह इस फैसले से राज्य की लगभग 16 फीसदी आबादी प्रभावित होगी जो वोटिंग के नजरिए से बेहद अहम साबित हो सकता है.