जन सुराज के चयन की प्रक्रिया शुरू,कंफर्म,अगले 40 दिन में कन्फर्म होगा टिकेट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का एलान बहुत जल्द होनेवाला है.पटना में सोमवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों के चयन का काम तेज रफ़्तार से चल रहा है.15 जुलाई तक पार्टी  के उम्मीदवार तय हो जायेगें.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस बैठक में मिथिला प्रमंडल के सभी चुनाव समिति संयोजक, सह संयोजक समेत सभी सदस्य शामिल हुए. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और विभिन्न क्रियाकलापों के लिए दिशा-निर्देश दिया गया.प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष किशोर कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में मिथिला प्रमंडल के सभी चुनाव समिति सदस्यों ने भाग लिया.इस  बात पर चर्चा हुई कि जन सुराज से टिकट की दावेदारी मजबूत करने के लिए संभावित प्रत्याशियों को उनके संबंधित क्षेत्र में क्या-क्या क्रियाकलाप सौंपा जाए.

किशोर कुमार ने मुना ने कहा कि पार्टी के द्वारा दिये गए मापदंड पर आगमी 40 दिनों में तय होगा कि किस प्रत्याशी का टिकट कन्फर्म होगा.गौरतलब है अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करने के लिए जन सुराज के नेता अभी से चुनाव मैदान में डट गये हैं.क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

Share This Article