Bihar Politics – पूर्व मुख्यमंत्री, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बन गई बात!
सिटी पोस्ट लाइव :महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज हो गई है.आज लालू यादव से मिलने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे. एयरपोर्ट से वह सीधे लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलने के लिए उनके आवास गए. इस दौरान उनके साथ बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह भी मौजूद थे.लालू आवास पर दोनों नेताओं के बीच बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मंत्रणा हुई है.हालांकि तीनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसको लेकर अभी कुछ नहीं बताया गया है.
लालू आवास से बाहर निकलने के बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह लालू यादव का कुशलक्षेम जानने के लिए आए थे. उन्होंने कहा कि लालू जी से उनके अच्छे रिश्ते रहे हैं.लालू जी उन्हें प्रेम से दिग्विजय yadav कटे हैं. फिलहाल उनकी तबीयत अच्छी है. इस दौरान उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर चुप्पी साध ली.
इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर दिग्विजय सिंह ने कहा वह प्रेस कांफ्रेस करेंगे. उन्होंने कहा कि कल सब लोग आइए, मजा आने वाला है. जिस तरह से दिग्विजय सिंह ने यह यह माना जा रहा है कि वह खास प्लानिंग के साथ पटना पहुंचे हैं. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने यह घोषणा की है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर तेजस्वी यादव ही सीएम पद का चेहरा होंगे.