भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट आज से, बुमराह की वापसी से पेस अटैक मजबूत…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज 3:30 बजे से लॉर्डस में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है। दूसरा टेस्ट भारत 336 रनों के भारी अंतर से अपने नाम किया था। कल ही इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 जारी किया था। सबसे बड़ी बात है कि 4 साल बाद तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। आर्चर ने अपना आखिरी टेस्ट 2021 में खेला था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, लॉर्डस में भारतीय टीम का प्रर्दशन अच्छा नहीं है। बता दे कि, टीम इंडिया इस मैदान पर कुल 19 मुकाबले खेले हैं, जिनमें सिर्फ 3 मैच में ही जीत मिली है। वहीं 12 मैच में हार का सामना करना पड़ा और 4 मुकाबला ड्रॉ रहा है। ऐसे में कप्तान गिल के पास अच्छा मौका है लॉर्डस में टेस्ट जीतकर रिकॉर्ड अपना नाम करना चाहेगें। वहीं गिल पहली बार लॉर्डस में टेस्ट मैच खेलते दिखाई देगें।

गौरतलब है कि लॉर्डस में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। ऐसें में दोनों टीमों के पास पेस अटैक की कोई कमी नहीं है। जहां भारत के पास बुमराह और सिराज है तो वहीं इंग्लैंड के पास आर्चर और वोक्स हैं। वहीं लॉर्डस में मौसम मिला-जुला रहेगा। धूप के साथ हाथ हल्के बादल लगे रहेंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर/साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर/नितीश रेड्डी, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड प्लेइंग XI: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

Share This Article