सिटी पोस्ट लाइव : बिहार कांग्रेस चुनाव को लेकर बेहद सक्रीय है.पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा हुआ है.लेकिन ये जोश चुनाव में फायदा पहुंचाएगा या पार्टी में कलह का बड़ा कारण बनेगा.ये सवाल इसलिए उठ रहा है कि कांग्रेस दफ्तर से लेकर जिलों में होनेवाली कांग्रेस पार्टी की बैठक में खूब जूतम पैजार हो रहा है.नेता कार्यकर्त्ता आपस में भीड़ जा रहे हैं. भोजपुर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सह स्वागत समारोह कार्यालय में गुरुवार को जोरदार हंगामा हो गया.इस दौरान पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले.
दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी छत्तीसगढ़ के भिलाई विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव के आगमन पर अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था.मारपीट में एक नेता का सिर फट गया है. जख्मी कांग्रेस नेता नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ला निवासी शिवकुमार सिंह के 41 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह है. सुनील कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं.उनके पिता शिवकुमार सिंह पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष हैं. सुनील कुमार हिंदू महिला कॉलेज में सहायक क्लर्क हैं.
जख्मी सुनील कुमार भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को देखने और सुनने के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. यहां देवेंद्र के आने के बाद जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे.इस बीच दो गुट आपस में भिड़ गए, इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. वे बीच-बचाव कर रहे थे. देवेंद्र यादव के निकलने के तुरंत ही पीछे से आ रहा था. इस दौरान 8–10 की संख्या में लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी.
मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने ईंट से उनके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. सिर फूटने के कारण छह टांके लगे हैं. जख्मी हालत में उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि नारा लगाए जाने के दौरान उपजे विवाद में मारपीट की बात सामने आ रही है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.