टाइट बेल्ट भूलकर भी न पहनें,हो सकता है ये खतरनाक बीमारी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आजकल लोगों में टाइट बेल्ट पहनने का चलन बढ़ गया है। इसे लोग स्टाइलिश और स्मार्टनेस समझते है। लेकिन धीरे-धीरे इसका हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे जुड़ी गैस, कमर दर्द जैसे कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आज आपको बताएंगे कि टाइट बेल्ट पहनने से क्या नुकसान है और किस-किस तरह की समस्याएं हो सकती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एक्सपर्ट का कहना है कि टाइट बेल्ट पहनने से पेट, कमर और आसपास की नसों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे खाना पचाने में दिक्कत होता है। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक टाइट बेल्ट पहनने से कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी पर असर और पैरों में सुन्नपन जैसा महसूस हो सकता है। यह आदत धीरे-धीरे गंभीर हो सकती है। वहीं टाइट बेल्ट के कारण तापमान बढ़ने से स्पर्म की क्वालिटी और उनकी संख्या दोनों कम हो सकते हैं। लंबे समय तक टाइट बेल्ट से पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है।

दरअसल, बेल्ट पहनते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है जैसे हमेशा अपनी कमर के साइज के अनुसार ही बेल्ट चुनें। वहीं बहुत टाइट या ढीली बेल्ट कमर पर दबाव डाल सकती है और ढीली होकर गिर सकती है। खाना खाने के बाद बेल्ट को थोड़ा हल्का कर दें। अगर पैंट और शर्ट फिट न हो तो बेल्ट नहीं पहनना चाहिए। निचले हिस्से की बजाय थोड़ा ऊपर पहनना चाहिए।

Share This Article