बिहार चुनाव पर कांग्रेस की बैठक में पहली बार शामिल हुए पप्पू यादव, खरगे-राहुल गांधी के साथ की अलग से बात!
सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली में सोमवार की देर शाम कांग्रेस की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में बिहार चुनाव की रणनीति और सर पर चर्चा की गई. इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने की. बिहार चुनाव को लेकर हुई बैठक में पहली बार पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पहलीबार शामिल हुए. बैठक में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावारू भी मौजूद रहे. नेताओं ने सर्वसम्मति से जल्द चुनाव प्रचार की शुरुआत और घोषणापत्र समिति के गठन की बात कही.
बैठक के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जानकारी दी कि सभी नेताओं ने एकजुट होकर काम करने पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी जल्द तय किया जाएगा. उनके अनुसार गठबंधन में किसी तरह का भ्रम नहीं है और सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे.पप्पु यादव ने कहा कि राहुल गांधी उनके नेता हैं.पार्टी जो भी दायित्व देगी, वह कार्यकर्ता की तरह निभायेगें. उन्होंने यह भी कहा कि वे राहुल गांधी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें मल्लिकार्जुन खरगे का पूरा समर्थन प्राप्त है और कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए भी कई योग्य चेहरे मौजूद हैं.राजेश राम और तारिक अनवर जैसे नेता हैं.
सूत्रों के अनुसार पप्पू यादव ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ अकेले भी मंथन की. कुछ दिन पहले ही पटना में विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ मार्च के दौरान कन्हैया कुमार के साथ पप्पू यादव को महागठबंधन के नेताओं वाले रथ पर नहीं चढ़ने दिया गया था. उस ट्रक पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सवार थे. इस घटनाक्रम के बाद पप्पू यादव की राहुल गांधी से पहली बार मुलाकात हुई है.