सितारे दे रहे हैं संकेत, इन राशियों को मिलेगा आज जबरदस्त लाभ!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 17 जुलाई, गुरूवार का दिन है। आज के दिन अनेक शुभ योग बन रहे हैं। जिससे कई राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मीन उपरांत मेष राशि में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है जिससे आज वसुमान योग बन रहा है। इसी तरह आज रेवती नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि और सुकर्मा नामक योग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन कर्क से मिथुन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मेष- मेष राशि वालों आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करें ताकि आप अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लक्ष्यों को हासिल कर सकें। अपने सेहत को लेकर सतर्क रहें। संतुलित आहार लें। आर्थिक रूप से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी तरह की संपत्ति विवाद से दूर रहना समझदारी होगी।
वृषभ- आज का दिन वृषभ राशि के जातकों लिए शुभ और फायदेमंद रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। काम में लगन और उत्साह से आप अच्छा परिणाम पाएंगे। सेहत को ध्यान में रखते हुए संतुलित आहार लें और हल्का व्यायाम जरूरी रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी समझदारी दिखाने की जरूरत है। आपके लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नौकरी या व्यापार में धन लाभ हो सकता है, लेकिन लक्ष्यों को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना होगा।
कर्क- इस राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपको रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में सफलता मिल सकती है। बेवजह के खर्चों से बचें।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। मन में असमंजस की स्थिति हो सकती है, लेकिन आपको सकारात्मक सोच के साथ रहना चाहिए। अपनी सेहत का ध्यान रखें और ऊर्जावान रहने की कोशिश करें। नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है जिसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाएं।
कन्या- आज कन्या राशि जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा फायदेमंद रहेगा। अगर कोई कानूनी मामला है तो उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा।

Share This Article