CLAT 2026 अलर्ट! एग्जाम डेट जारी, रजिस्ट्रेशन विंडो खुलेगी 1 अगस्त से…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की डेटशीट जारी कर दी गई है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के मुताबिक, क्लैट 2026 परीक्षा 7 दिसंबर 2025,रविवार को आयोजित की जाएगी। वहीं ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया 1 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आज आपको क्लैट से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी और परीक्षा से संबंधित सभी विवरण देने वाले हैं।
दरअसल, क्लैट 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अगस्त 2025 से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 रखी गई है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर माध्यम से आयोजित की जाती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कौन दे सकता है परीक्षा?
UG CLAT 2026: 12वीं पास या बोर्ड एग्जाम में शामिल छात्र आवेदन कर सकते हैं।
PG CLAT 2026: LLB या समकक्ष डिग्री धारक छात्र आवेदन के पात्र हैं।

आवेदन कैसे करें:-
छात्र consortiumofnlus.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क:-
सामान्य/ओबीसी: ₹4000
एससी/एसटी: ₹3500

हालांकि, कंसोर्टियम ऑफ लॉ यूनिवर्सिटीज एक राष्ट्रीय स्तर की लॉ प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है जिसे CLAT कहा जाता है। जो भारत में 24 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) विधि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसे राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा संचालित किया जाता है। CLAT का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विधि विश्वविद्यालयों में BA LLB, LLM और अन्य कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना है। कंसोर्टियम ऑफ लॉ यूनिवर्सिटीज एक राष्ट्रीय स्तर की लॉ प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है जिसे CLAT कहा जाता है।

Share This Article