दिल्ली बनी बेवफाई की राजधानी? जानें कैसे करें एक्स्ट्रा अफेयर का पर्दाफाश…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

सोशल मीडिया के दौर में अपने पार्टनर को धोखा देना आम बात हो गया है। पिछले कुछ सालों में कई मामले देखने को मिल रहे हैं। जिसमें कई केस में खून-खराबा हो जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली भी बेवफाई के मामले में टॉप 5 में शामिल हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, हाल ही में ग्लोबल डेटिंग प्लेटफॉर्म ‘एशले मैडिसन’ ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स को लेकर एक रिपोर्ट जारी की। जिसमें निकल कर आया कि भारत में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के ग्राफ में इजाफा हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में तमिलनाडु का कांचीपुरम शहर को पहला स्थान मिला हैं। वहीं, साल 2024 में कांचीपुरम इस मामले में 17वां रैंक पर था। इस रिपोर्ट में 20 शहरों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर हैं। इस रिपोर्ट में यूजर की एक्टिविटी, प्लेटफॉर्म पर बिताया समय, और एंगेजमेंट लेवल और नए यूजर साइन-अप के आधार पर शामिल है। ये सभी डेटा एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स की तरफ इशारा करती है। भारत के 53 प्रतिशत लोगों ने माना है कि उन्होंने कभी न कभी अपने जीवन में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स किया है। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और डेटिंग ऐप्स जैसे प्लेटफॉर्म्स ने ऐसे रिश्तों को छुपाना और निभाना दोनों आसान बना दिया है। कई मामलों में पार्टनर को इस बारे में तब पता चलता है जब रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका होता है।

हालांकि, कुछ ऐसी बातों से आप पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है। जिसमें आदतों में बदलाव, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना,फोन न उठाना,फोन छिपाना और अचानक चौंकना जैसी बातें शामिल हैं। कानून पक्ष कहता है, अब एडल्टरी (व्यभिचार) अपराध की श्रेणी में नहीं आता। लेकिन यह तलाक का आधार जरूर बन सकता है। यानी कोई भी व्यक्ति अगर अपने पार्टनर की बेवफाई साबित कर दे, तो वह तलाक की वैध वजह मानी जाएगी। वहीं, इसे सही करने का सबसे सटीक तरीका है दोनों पार्टनर को आपस में बैठकर बातचीत करना। और समझें की आखिर दिक्कत कहां है और आपका पार्टनर आपसे क्या चाहता है।

Share This Article