AIMIM के एलान से उड़ी महागठबंधन की नींद, 100 सीटों पर लड़ने के ऐलान से मचा हडकंप

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
एआइएमआइएम के सुप्रीमो ओवैशी बिहार चुनाव में महागठबंधन की चुनौती बढ़ानेवाले हैं। महागठबंधन में जगह नहीं मिलने के बाद अब एआइएमआइएम 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गया है। सिटी पोस्ट को मिली जाणारी के अनुसार इसबार एआइएमआइएम केवल कोशी-सिमांचल के 100 सीटों पर चुनाव लडेगा। इसको लेकर रणनीति बनाने में और उम्मीदवारों के चयन के काम में पार्टी जुट गई है।

एआइएमआइएम ने महागठबंधन को प्रस्ताव दिया था कि सेकुलर वोटो के बटवारे को रोकने के लिए खुद को (एआइएमआइएम) भी महागठबंधन में शामिल किये जाने की मांग की थी। लेकिन तेजस्वी यादव इसके लिए तैयार नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव 5 से ज्यादा सीट एआइएमआइएम को देने को तैयार नहीं हुए। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में एआइएमआइएम के पांच विधायक जीते थे लेकिन उनमे से 4 आरजेडी के साथ चले गये।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एआइएमआइएम तीसरा मोर्चा के भी संभावनाओं की तलाश में जूता है। पिछलीबार भी उसने मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ा था। उसके सहयोगी दलों को एक भी सीट नहीं मिला लेकिन एआइएमआइएम 5 सीट जितने में कामयाब रहा। इसबार 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की एआइएमआइएम की तैयारी से महागठबंधन के सभी घटक दलों की नींद उडी हुई है।

Share This Article