उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास में घुसा पानी, निकासी के लिए बुलाई गई JCB

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
राजधानी पटना में हो रही लगातार बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। जलनिकासी की विफल व्यवस्था का आलम यह है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के सरकारी आवास तक पानी पहुंच गया है। जैसे ही पानी उनके आवास के भीतर घुसा, प्रशासन में हड़कंप मच गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नगर निगम और जिला प्रशासन ने जेसीबी मशीन मंगवाई। जेसीबी के ज़रिए आवास के पास गड्ढा खोदकर पानी निकालने की कोशिश की जा रही है ताकि अंदर भरे पानी की निकासी हो सके।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में भी जलभराव की स्थिति बनी थी, जहां इसी तरह जेसीबी के माध्यम से जलनिकासी की कोशिश की गई थी। बता दें कि राजधानी के कई वीआईपी इलाकों जैसे डाकबंगला, राजेंद्र नगर, बोरिंग रोड और सचिवालय रोड में भी घुटनों तक पानी भर चुका है। आम लोगों से लेकर मंत्री तक, सभी जलजमाव से त्रस्त हैं।

अब सवाल यह उठता है कि जब राज्य के शीर्ष नेताओं के आवास जलजमाव से नहीं बच पाए, तो आम जनता की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। नगर निगम और प्रशासन के दावों की वास्तविकता एक रात की बारिश ने उजागर कर दी है।

Share This Article