सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ का ट्रेलर आज, ‘वॉर 2’ को मिलेगी सीधी चुनौती…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

साउथ के जाने-माने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ जल्द ही आने वाली है। आज, 2 अगस्त को इसका ट्रेलर रिलीज हो रहा है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल गया है। इस मूवी में रजनीकांत के साथ आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। माफिया गैंग पर पूरी कहानी आधारित है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, रजनीकात की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने को तैयार है। यह थ्रिलर फिल्म 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के निर्देशक लोकेश कानागराज है। इनके साथ उनकी लगातार चौथी फिल्म है। वहीं, इसकी कहानी कुछ दिन पहले ही लीक हो चुकी है। इस ट्रेलर रिलीज के मौके पर चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक मेगा इवेंट होगा। रजनीकात के अलावा मूवी के सभी स्टारकास्ट मौडूद रहेंगे।

हालांकि, इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर-2’ से होने वाली है। वहीं, इस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं। आमिर खान फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहीर और सत्यराज जैसे बड़े कलाकार दिखेंगे। अनिरुद्ध ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी गिरीश गंगाधरन ने की है।

Share This Article