बिहार के नए मुख्य सचिव होगें प्रत्यय अमृत, 1 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधान सभा चुनाक से पहले राज्य में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है. राज्य को जल्द ही नया मुख्य सचिव मिलेगा. प्रत्यय अमृत, अमृत लाल मीणा की जगह लेंगे. अमृत लाल मीणा 31 अगस्त 2025 को रिटायर होंगे. प्रत्यय अमृत 1 सितंबर 2025 को पद संभालेंगे. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.अमृत लाल मीणा 31 अगस्त 2025 को रिटायर हो रहे हैं. प्रत्यय अमृत 1 सितंबर 2025 को पद संभालेंगे. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. खास बात यह है कि सरकार ने रिटायरमेंट से 27 दिन पहले ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया है.आदेश में कहा गया है कि 1991 बैच के अधिकारी और विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत को 1 सितंबर 2025 मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. फिलहाल प्रत्यय अमृत स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 1989 बैच के आईएएस अमृत लाल मीणा 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. 1 सितंबर 2025 को मुख्य सचिव के पद का प्रभार लेने के पहले प्रत्यय अमृत को मुख्य सचिव कार्यालय में ओएसडी के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक नई परंपरा शुरू की है. आमतौर पर, किसी अधिकारी के रिटायर होने से एक-दो दिन पहले ही नए अधिकारी की नियुक्ति होती है. लेकिन इस बार सरकार ने 27 दिन पहले ही नए मुख्य सचिव का ऐलान कर दिया है.

TAGGED:
Share This Article