एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में चमके भारत के ये सितारे, जानिए किसने किया सबसे धमाकेदार प्रदर्शन!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी अब खत्म हो गई है। 5 मैचों की श्रृखंला को भारत ने 2-2 से बराबरी कर दिया है। भारत ने आखिरी मुकाबला सिराज के बदौलत 6 रनों से जीत लिया है। ओवरऑल सीरीज में भारतीय खिलाडियों का जलवा बरकरार रहा, लेकिन कुछ खिलाडियों ने टीम मैनेजमेंट से लेकर फैस तक को निराश भी किया है। आइए नजर डालते है एक बार इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर।
केएल राहुल:-
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद राहुल को इस सीरीज में ओपनिंग करने का मौका मिला। इन्होंने इस मौके को पूरी तरह एन्जॉय किया। राहुल ने 2 शतक और 2 अर्धशतक के बदौलत 532 रन बनाए। वहीं, राहुल 3 बार फिफ्टी बनाने से चूक गए। और इन्होंने इस सीरीज में 1066 गेंदों का सामना किया। बता दें, सुनील गावस्कर के बाद राहुल दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने घर से बाहर 500 से ज्यादा रन बनाए है। इस सीरीज में राहुल का उच्चतम स्कोर नाबाद 107 रन है।
यशस्वी जायसवाल:-
राहुल के साथ ओपनिग कर रहे जायसवाल ने भी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। इस सीरीज में इन्होंने 2 शतक और 2 फिफ्टी की मदद से 411 रन बनाए है। वहीं, 2 मैच में तो ये खाता भी नहीं खोल सके और 3 बार तो 15 से कम स्कोर पर आउट हो गए। इस सीरीज में जायसवाल का सर्वाधिक स्कोर 118 रन रहा है।
करूण नायर:-
नायर को 8 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम के लिए चुना गया। इन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैनेजमेंट और भारतीय फैंस को काफी निराश किया है। 4 टेस्ट में 25 की औसत से 205 रन बनाए हैं। नायर ने पूरी सीरीज में सिर्फ 1 फिफ्टी लगाई है जो आखिरी मैच में आया है। इनका सर्वाधिक स्कोर महज 57 रन है। घरेलू टेस्ट सीरीज में सरफराज खान और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी होने से शायद ही मौका दिया जा सकता है।
साई सुदर्शन:-

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


वैसे साई का भी प्रदर्शन पूरी सीरीज में टीम के अनुकूल नहीं रहा। इन्होंने 3 टेस्ट में सिर्फ 23 की औसत से 140 रन ही बनाए। वहीं, 2 बार तो शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने 3 पारियों में 31, 38 और 61 रन के स्कोर बनाए। सीरीज में उनका बेस्ट स्कोर 61 रन रहा। जिसमें 1 फिफ्टी शामिल है।
शुभमन गिल:-
भारत की तरफ से इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाए हैं। इन्होंने 10 पारियों में 754 रन बनाए। जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। इनका सीरीज का उच्चतम स्कोर 269 रन रहा है। वहीं, एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में कप्तान गिल ने शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। लेकिन लंदन के दोनों स्टेडियम में किसी भी पारी में गिल ने 25 का आंकड़ां भी पार नहीं किया। उन्होंने 4 पारियों में 680 रन बनाए, लेकिन बाकी 6 पारियों में 74 रन ही बना सके।
ऋषभ पंत:-
विकेटकीपर बल्लेबाज पंत 4 टेस्ट में 7 पारियां ही खेल सके। वो सिर्फ एक बार 10 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने इस सीरीज में 2 शतक और 3 अर्धशतक की बदौलत 479 रन बनाए। हालांकि, पंत चौथे टेस्ट में चोटिल होने के बावजूद भी बल्लेबाजी करने आए और हाफ सेंचुरी लगाए। उनका सीरीज का बेस्ट स्कोर 134 रन रहा।

Share This Article