सिटी पोस्ट लाइव
आज बुधवार, 6 अगस्त का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि होगा। आज के दिन मूल और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के संयोग में धन योग और गजलक्ष्मी योग का संयोग बनेगा। आज के दिन कर्क राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग का संयोग बनेगा। आज के दिन कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल विस्तारपूर्वक से।
मेष- मेष जातकों के लिए आज का दिन तनाव और परेशानियों से भरा रहने वाला है। आपको संतान की नौकरी को लेकर थोड़ा परेशानी रहेंगी। आप आज अच्छे भोजन का आनंद ले सकेंगे। धन को लेकर कोई रूका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। शुभ रंग- लाल
वृषभ- आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज बेहतर लाभ मिलेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके सेहत पर पड़ेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी। शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन- आपका दिन सफलता के लिए अच्छा रहेगा। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने पिताजी से किसी कानूनी मामले को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपको आज धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है। शुभ रंग- हरा
कर्क- आपका कोई पुराना मित्र लंबे अरसे बाद मिलने आ सकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। शुभ रंग- सफेद
सिंह- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन सोच-समझकर बातचीत करें, नहीं तो रिश्ते में उलझने पैदा हो सकती हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभ रंग- नीला
कन्या- आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। शुभ रंग- हरा
तुला- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज के दिन किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहें। आपको एक साथ कई काम आने से परेशानी हो सकती है। स्वास्थय के मामले में डॉक्टर को दिखाएं। शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक- आज का दिन खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज घर में कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान आ सकता हैं। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आदर-सम्मान मिल सकती है। आपको किसी बात को लेकर संशय है, उस काम को बिल्कुल न करें। शुभ रंग- लाल
धनु- आज के दिन कुछ अलग काम कर सकते हैं, जिसे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपने धन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप संतान के मन में चल रही परेशानी को समझने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी आ सकता है। शुभ रंग- पीला
मकर- आपको कुछ नया काम करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकरती है। आपके ऊपर जो कर्ज है, उसे आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। रोजगार के मामले में खुशी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की बात रिश्ते में खटास ला सकती है। शुभ रंग- नीला
कुंभ- आपको बिजनेस में लंबे समय के लिए लाभ मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई लाभ मिल सकता है। आप किसी लंबे यात्रा पर जा सकते हैं। आध्यात्मिक काम में डूबे रहेंगे। बॉस से रिश्ते होने के कारण प्रमोशन मिल सकता है। शुभ रंग- लाल
मीन- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। आपके संतान किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकते हैं। आपको कोई दुखदायक खबर मिल सकता है। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। शुभ रंग- हरा