एयरपोर्ट पर गूंजी गोली की आवाज़, बिहार के जवान ने खुद को मारी गोली…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

गुरूवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अर्धसुबह 4 बजे की बताई जा रही है। एम्स पुलिस मामले की तफ्दीश करने में जुटी है। पूर्व सैनिक बिहार का रहने वाला है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, यूपी के गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैनात डीएससी ने एके-103 राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मौके पर ही सुरक्षाकर्मी ने दम तोड़ दिया। यह घटना बीते गुरूवार को सुबह 4 बजे घटित हुई। गोली चलने की आवाज से एयरपोर्ट पर पूरी तरह हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बता दें जवान जितेन्द्र सिंह(49) पुत्र स्व0 स्वार्थ सिंह, निवासी तारा आमनोर थाना मकेर, जिला छपरा (बिहार) का रहने वाला है। पुलिस केा मानना है कि जवान ने पारिवारिक कलह की वजह से खुदकुशी की। अब परिवार के आने के बाद ही पूरी घटना की जानकारी मिल पाएगी।

हालांकि, एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एम्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी और डीएससी के वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की पूरी छानबीन कर रहे हैं। बता दें जितेन्द्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एयरपोर्ट पर डीएससी में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात थे। वे बहुत शांत और अनुशासित स्वभाव के थे।

Share This Article