अभिनेता खेसारी लाल तेजस्वी यादव के लिए करेगें प्रचार, बोले-जो सम्मान देगा उसका करूंगा प्रचार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बढ़ते अपराधी वजह से चुनाव भर बिहार नहीं आने की कसम खानेवाले भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव को तेजस्वी यादव ने चुनाव में प्रचार करने के लिए मना लिया है.अभिनेता खेसारी लाल ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. चुनावी मौसम में उनकी इस मुलाकात के तमाम राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. तेजस्वी से अपनी मुलाक़ात पर खेसारी ने कहा कि हम इसलिए मिले क्योंकि हमारे उनसे रिश्ते हैं. हमारे बीच कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई और मेरे चुनाव लड़ने की कोई संभावना नहीं है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

खेसारी ने यह भी कहा कि जो सम्मान देगा मैं उसके लिए प्रचार करूंगा. जब उनसे पूछा गया कि भोजपुरी इंडस्ट्री के आपके साथी बीजेपी के साथ हैं उन्होंने कहा कि इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि कौन किसके साथ है लेकिन, मैं उनका समर्थन करूंगा जो मुझे सम्मान देंगे. SIR के बारे में उन्होंने कहा कि अगर कुछ गलत हो रहा है तो गलत के खिलाफ विरोध होना चाहिए.सूत्रों के अनुसार खेसारी लाल यादव इस चुनाव में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए चुनाव प्रचार करेगें.

Share This Article