21 अगस्त के बाद से मानसून होगा मजबूत, 38 जिलों में आज बारिश का अलर्ट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के सभी 38 जिलों में मानसून सक्रीय है.मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा. इससे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होगी.खासकर उत्तर बिहार के जिले सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. दक्षिण और पश्चिम बिहार के इलाके जैसे रोहतास, औरंगाबाद, गया और कैमूर में भी गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सभी जगहों पर बारिश की संभावना है. 20 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है. मंगलवार को पटना, नालंदा और नवादा में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि, पटना समेत प्रदेश के अन्य जिलों में दिन के समय तेज धूप निकली थी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी परेशानी हुई.मौसम विभाग के अनुसार बिजली गिरने की भी आशंका है. खेतों और कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है.मौसम विज्ञान केंद्र ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बारिश के दौरान जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे और खुले मैदान में जाने से बचें. किसान फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतें. जिला प्रशासन ने आपात स्थिति के लिए नियंत्रण कक्षों को अलर्ट पर रखा है.

Share This Article