प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार को देंगे हजारों करोड़ की सौगात, गया और बेगूसराय का करेंगे दौरा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं, जहां वे गया और बेगूसराय में कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे लगभग ₹13,000 करोड़ की योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

प्रधानमंत्री का पहला पड़ाव गया होगा, जहां वे सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। यहां एक विशाल पंडाल बनाया गया है, जो 40 एकड़ में फैला हुआ है। मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। गया में पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बक्सर थर्मल पावर प्लांट: लगभग ₹6,880 करोड़ की लागत से निर्मित इस पावर प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

रेलवे परियोजनाएं: गया से नई दिल्ली के बीच अमृत भारत ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

जल आपूर्ति: AMRUT 2.0 के तहत औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद में जल आपूर्ति परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।

गया में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, प्रधानमंत्री पटना पहुंचेंगे और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से बेगूसराय के लिए रवाना होंगे। बेगूसराय में वे ₹1,870 करोड़ की लागत से बने सिमरिया धाम तक बेहतर संपर्क सुविधा के लिए एक सिक्स-लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इस कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

दोनों शहरों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गया और बेगूसराय में भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इन परियोजनाओं से बिहार के विकास को एक नई गति मिलने की उम्मीद है।

Share This Article