स्ट्रे डॉग्स संशोधन को मिला ग्लैमर वर्ल्ड का सपोर्ट, एक्ट्रेस ने किया समर्थन…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

सुप्रीम कोर्ट ने स्ट्रे डॉग्स को लेकर नया निर्देश जारी किए हैं। इस फैसले से पेट लवर्स में खुशी की लहर है। अब इसे लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने खुशी जाहिर किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में स्ट्रे डॉग्स के लिए फैसले पर नया संशोधन लागू किया है। कोर्ट ने फैसला में संशोधन करते हुए कहा- “दिल्ली में सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा। उन्हें जहां से उठाया गया है, वहीं छोड़ दिया जाएगा। रेबीज से संक्रमित और आक्रामक कुत्तों को सड़क पर नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं, नगर निगम को कुत्तों के लिए अलग फीडिंग पॉइंट बनाने होंगे, और सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर खाना खिलाना मना रहेग। यह आदेश पूरे देश में लागू होगा।” इस फैसले पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने खुशी जाहिर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘डोगेश भाई! तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’। ‘अब सद्बुद्धि आ गई है। धन्यवाद सीजेआई (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया), सुप्रीम कोर्ट। अब यह भी सुनिश्चित करें कि टीकाकरण और नसबंदी के लिए आवंटित कार्यक्रम और धनराशि का सही ढंग से क्रियान्वयन हो’। अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने कहा- ‘यह कम्पैशन के लिए एक बड़ी जीत है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश में संशोधन करने और आवारा कुत्तों की नसबंदी और उन्हें छोड़ने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं। ये कदम लोगों को ना सिर्फ रैबीज और खतरनाक कुत्तों से बचाता है, बल्कि हमारे मूख-बधिर साथियों को सम्मान के साथ जीने का अवसर भी देता है’। एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने भी एक्स पर कोर्ट की तारीफ करते हुए लिखा- ‘कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और फिर सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए भारत की सर्वोच्च न्यायलय का बहुत-बहुत शुक्रिया। उम्मीद है कि नगर पालिका उनके लिए फीडिंग एरियाज बनाने के काम में तेजी लाएगी।’

Share This Article