जन सुराज 11 मई से मुख्यमंत्री के गांव से शुरू करेगा हस्ताक्षर अभियान, पूछेगा 3 सवाल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : जन सुराज पार्टी पूरे बिहार में नीतीश कुमार द्वारा किए गए घोषणाओं और उसे पूरा नहीं किये जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी.पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती के अनुसार यह हस्ताक्षर अभियान 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा से शुरू होगा. पार्टी कार्यकर्ता पूरे राज्य के 40,000 से अधिक गांवों में जाकर लोगों से तीन अहम सवालों के जवाब जानेंगे और समर्थन के तौर पर हस्ताक्षर जुटाएंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अभियान के अंतर्गत जुटाए गए 1 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ जन सुराज पार्टी 11 जुलाई को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी. मनोज भारती ने बताया कि सरकार इससे भी नहीं जागती, तो पार्टी विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा घेराव करेगी. जातीय जनगणना के बाद घोषित 94 लाख परिवारों को 2 लाख की सहायता में कितनों को लाभ मिला? 40 लाख परिवारों को 1 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता देने के वादे का क्या हुआ?. भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की योजना का क्या हश्र हुआ?

मनोज भारती ने बताया कि सरकार की रिपोर्ट के अनुसार मात्र 2.34 लाख परिवारों को जमीन दी गई, जिनमें से 1.2 लाख परिवारों को अब तक मालिकाना हक नहीं मिला है. जमीन सर्वे के दौरान आम लोगों से अधिकारियों द्वारा रिश्वत ली जा रही है. यह हस्ताक्षर अभियान सिर्फ आंकड़ों की सच्चाई उजागर करने के लिए नहीं, बल्कि जमीनी भ्रष्टाचार को सामने लाने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है.

Share This Article