कल से धमाल मचाने आ रहा बिग बॉस 19, करोड़ों की लागत से सजा नया घर…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

टीवी को पॉपुलर शो बिग बॉस 19 कल यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाला है। इस बार पूरे घर को यूनिक तरीके से सजाया गया है। इसे बनाने में मेकर्स ने करोड़ रूपए खर्च किए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस 19 कल से दस्तक देने को तैयार है। इस बार शो में धमाकेदार ड्रामा, इमोशन्स और एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगने वाला है। वहीं मेकर्स ने हाउस को काफी यूनिक तरीके से सजाया है। और वहीं, इसे बनाने में करोड़ो रूपए खर्च हुए हैं। बिग बॉस हाउस का लिविंग एरिया सबसे मेन हिस्सा होता है। इस बार एंट्री गेट को डब्लू(W) आकार में डिजाइन किया है और अंदर की दीवारों पर हिरण और शेर की तस्वीरें बनाई गई हैं, जो रोज़ाना होने वाले टकराव और लड़ाइयों दर्शाती हैं। इस सीजन में असेंबली रूम पूरी तरह से संसद की तरह बना हुआ है। यह बहस, चर्चा और अहम फैसले लेने का प्रमुख केंद्र होगा। बेडरूम रॉयल लुक की तरह दिख रहा है। यहां पर आपको दोस्ती, गॉसिप और सीक्रेट स्ट्रेटेजीज़ बनते-बिगड़ते दिखेंगे। किचन और डायनिंग एरिया को इस बार ओपन थीम के साथ सजाया गया है। यहां पर खाने-पीने के साथ-साथ ज्यादातर लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलेंगे। साथ ही रंग-बिरंगी लाइट्स और आर्टिस्टिक डिज़ाइन इसे और आकर्षक बनाते हैं।

Share This Article