तीज पर चमकेगा सितारा या बढ़ेगी टेंशन? पढ़ें 6 खास राशियों का राशिफल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 26 अगस्त,दिन मंगलवार है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में हुआ है। आज के दिन हस्त नक्षत्र के संयोग में रवि और साध्य योग का संयोग बन रहा है। वहीं, आज के दिन धन-लक्ष्मी योग का निर्माण भी हो रहा है। इसी के साथ आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं आज 6 राशियों का दैनिक राशिफल।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मेष- आज के दिन बिजनेस को लेकर कुछ विचार आये, तो आप अपने पास ही रखें। आज धन को लेकर थोड़ी चिंतित रहेंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ रंग: हरा
वृष- आज का दिन दोस्तों के साथ खूब समय व्यतीत करेंगे। आप किसी पार्टी को करने की प्लान बना सकते हैं। राजनीति में जाने वाले लोगों को विरोधियों से बचना होगा। बिजनेस मामले में नई डील फाइनल कर सकते हैं। शुभ रंग: सफेद
मिथुन- नौकरी में आपको थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही ना बरतें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता जी की स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंतित रहेंगे। शुभ रंग: नीला
कर्क- आज आप किसी से उधार का लेन-देन ना करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आज के दिन किसी पर अंधविश्वास न करें। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। शुभ रंग: सफेद
सिंह- सिंह राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बना सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। शुभ रंग: लाल
कन्या- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ण हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य थोड़ी खराब हो सकती है। शुभ रंग: गुलाबी

Share This Article