स्टेज शो विवाद पर पवन सिंह का बयान, सोशल मीडिया पर मांगी माफी…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। अब वो लाइव इवेंट कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, इस मामले पर उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह आजकल अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में लखनऊ इवेंट शो के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को गलत तरीके से टच किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पवन सिंह को ट्रोल किया गया। उसके अगले दिन अंजलि ने इस विवाद पर सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें पवन सिंह की जमकर क्लास लगाई थी। तो वहीं, घटना के दो दिन बाद एक्टर पवन सिंह ने इस मामले पर एक्ट्रेस से पब्लिकली माफी मांगी है। माफी मांगते हुए उन्होंने लिखा- ‘अंजलि जी, व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव देख नहीं पाया। मुझे जब इस बात की जानकारी हुई, तो मुझे बहुत बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इरादा नहीं था क्योंकि हम लोग कलाकार हैं। इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो, तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।’

गौरतलब है कि यह पूरा घटना लखनऊ में आयोजित एक स्टेज शो में ‘सइयां सेवा करे’ गाने के प्रमोशन के दौरान हुई। इस वीडियो में एक्टर गलत तरीके से अंजलि की कमर को छूते हुए नजर आए। हालांकि, अभिनेत्री ने पवन सिंह की निंदा करते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद एक्ट्रेस बेहद तनाव में दिख रही है।

Share This Article