सिटी पोस्ट लाइव
मेष- आज के दिन कामों को लेकर लापरवाही न बरतें। आलस्य के कारण काम टला रह सकता हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन के कारण खर्चा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारी बढ़ाएंगे, जिनसे आपको उत्साह के साथ पूरा करना है। शुभ रंग- अखरोट समान
वृष- आज के दिन सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनी संपत्ति से जुड़ी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में ढील ना दें, तभी उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। आज के दिन आपको कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। शुभ रंग- श्वेत
मिथुन- आज किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप किसी फैमिली ट्रिप पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान देंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से सीख लेना होगा। शुभ रंग- लाइट
कर्क- आज का दिन आप किसी नए मकान आदि की खरीदारी कर सकते है। आपको अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करना बेहतर रहेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा ले सकते हैं। अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। शुभ रंग- एक्वा ब्लू
सिंह- आप अपने बिजनेस के काम को लेकर लोगों से बातचीत करेंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप आप थोड़ा सोच समझकर करें। आप अपने पारिवारिक मामलों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। शुभ रंग- बैंगनी
कन्या- आज का दिन आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखेंगे। आपको अपनी पर्सनल लाइफ पर पूरा ध्यान देना होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को लेकर आपकी भागदौड़ बनी रहेगी। आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने सीनियर्स का कामों में पूरा साथ मिलेगा। शुभ रंग- गहरा हरा
तुला- ऑफिस में आप अपने सहयोगियों से अपना काम करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तो फायदा होगा। शुभ रंग- सिल्वर
वृश्चिक- परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ काम आसानी से बनेंगे। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। शुभ रंग- बादामी
धनु- आपके कामों में कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनसे आपको घबराना नहीं है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या खड़ा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काम को लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शुभ रंग- खाकी
मकर- आप कामों को लेकर रणनीति बनाकर चले। भाई- बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके कोई मन की इच्छा पूर्ण हो सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ रंग- दलदली