सिटी पोस्ट लाइव
BPSC की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा कल आयोजित की जाएगी। इस बार 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। वहीं, परीक्षा देने से पहले उम्मीदवार के लिए दिशा-निर्देश भी जारी की गई है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा कल यानी 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा में 4.70 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। आयोग ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। यह परीक्षा 37 जिलों के 912 केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में एग्जाम होगी। और राजधानी पटना में अकेले 70 केंद्रों पर 50 हजार से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देंगे। बता दें, 1298 पदों के लिए कुल 4 लाख 70 हजार 528 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीपीएससी अभ्यर्थी को सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। उसके बाद किसी भी हाल में एंट्री नहीं मिलेगी।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश:
– परीक्षा 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी।
– कैंडिडेट्स को 9:30 बजे से प्रवेश मिलेगा और 11 बजे के बाद एंट्री नहीं होगी।
– परीक्षा खत्म होने से पहले परीक्षा कक्ष नहीं छोड़ा जा सकेगा।
– इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित है।
– हर गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटा जाएगा।
– उत्तर पत्रक में ब्लेड, इरेज़र, व्हाइटनर या मार्कर का प्रयोग न करें।
– कदाचार में पकड़े जाने पर पांच साल तक परीक्षा से प्रतिबंध लगेगा।
– अफवाह फैलाने पर तीन साल तक परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा।
– आधिकारिक सूचना सिर्फ BPSC की वेबसाइट पर ही देखें।
गौरतलब है कि इस परीक्षा को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर उम्मीदवार की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। और वहीं परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसके अलावा यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र या परीक्षा प्रक्रिया पर आपत्ति है तो वह 48 घंटे के भीतर लिखित आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए उसे नोटरी से शपथ पत्र देना होगा।