सिटी पोस्ट लाइव
इंडिया-पाक मैच से पहले सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ी हुई है। आज होने वाले मुकाबले को लेकर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। और पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले होने के बाद भी एशिया कप में भारत-पाक का मैच हो रहा है। हालांकि, मुकाबले से पहले ही राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक माहौल गरमाया हुआ है। दरअसल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का संसद में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने कहा- “जब पाकिस्तान हमारे 26 निर्दोष नागरिकों की जान धर्म पूछकर ले सकता है, तो भारत सरकार उसके साथ क्रिकेट क्यों खेल रही है? क्या असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने से इनकार करने की हिम्मत नहीं रखते? आगे कहा कि अगर आपकी अपनी बेटी मर जाती और उसके हाथों की मेहंदी भी सूखी न होती, तब भी क्या आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलते”?
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बावजूद भी भारत सरकार ने BCCI को मैच खेलने की अनुमति दी है। साथ ही कई विपक्षी पार्टी ने मैच का बहिष्कार करने की मांग उठा चुकी है। बता दें, सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि भारत पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं होगी। लेकिन किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक-दूसरे से खेल सकते है। इसी वजह से मैच रद्ध नहीं किया गया है।