एशिया कप में पाक को धूल चटाई, कप्तान सूर्या के छक्के से भारत ने जीता मुकाबला…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप में कप्तान सूर्या ने विजयी शॉट लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई है। वहीं, मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम से हाथ नहीं मिलाया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत ने पाक को 7 विकेट से रौंद दिया। कप्तान सूर्यकुमार ने विजयी सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। मैंच की बात करें तो पाक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन इनके इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने चकनाचूर कर दिया। पहले बैटिंग करने उतरी पाक की टीम ने 9 विकेट खोकर 127 रन ही बनाए। पाक की तरफ से साहिबजादा फरहान (40 रन) और शाहीन अफरीदी (33 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। गेंदबाजी में कुलदीप ने 3 विकेट चटकाए। और जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। वहीं, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती के खाते में 1-1 विकेट आया। कम लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा ने तेजतर्रार 31 रन बनाए। उसके बाद तिलक वर्मा ने भी 31 रनों का योगदान दिया। जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। हालांकि, भारत के तीनों विकेट पाक स्पिनर सईम अयूब ने लिए। वैसे इस जीत के साथ भारतीय टीम टॉप पर है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के प्लेयर्स ने मैच जीतने के बाद पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इससे विपक्षी टीम के कप्तान सलमान आगा निराश हुए जिसके कारण वे पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं पहुंचे।

टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।

Share This Article