मदर डेयरी का बड़ा तोहफा: कई डेयरी प्रोडक्ट्स हुए सस्ते, ग्राहकों को मिली राहत…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

मदर डेयरी ने अपनी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। डेयरी ने दूध, दही जैसे कई प्रोडक्टस के दामों में कटौती की है। वहीं, 22 सितंबर से नई कीमतें लागू हो जाएगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मदर डेयरी की तरफ से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। डेयरी ने अपने डेयरी और खाद्य उत्पादों की दामों को घटाने का फैसला लिया है। वहीं, नई कीमतें 22 सितंबर से लागू हो जाएगी। हाल ही में GST दरों में संशोधन का लाभ सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। बता दें कि सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी 2.0 सुधार के बाद मदर डेयरी ने अपने डेयरी और फूड प्रोडक्ट्स के दामों में कटौती की है। दरअसल, GST में बदलाव के चलते कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स या तो खत्म कर दिया गया है या फिर इसे न्यूनतम 5% स्लैब में रखा गया है। UHT दूध (टेट्रा पैक) पर जीएसटी 5% से घटाकर 0% कर दिया गया है। इसका मतलब अब इसका MRP कम हो जाएगा। इसके साथ ही सफल ब्रांड के फूड प्रोडक्ट्स के भी GST 12% से घटकर 5% हो गया है।

गौरतलब है कि कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि पाउच मिल्क(पॉली पैक दूध) की कीमतों में कई बदलाव नहीं किया है। इसको लेकर मदर डेयरी के डायरेक्टर मनीष बंडलिश ने कहा- “GST दरों में कटौती से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। हम 100% टैक्स बेनिफिट सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं। इससे न सिर्फ पैक्ड फूड्स की खपत बढ़ेगी, बल्कि किसानों और पूरे वैल्यू चेन को भी इसका फायदा होगा।”

Share This Article