सिटी पोस्ट लाइव
श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए करो या मरो का मैच है। टीम अगर हारती है तो उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा।
एशिया कप का 11वां मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच शेख जायद स्टेडियम में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप बी में कौन सी दो टीमें सुपर 4 में एंट्री करेगी, इसका फैसला आज ही हो जाएगा। बता दें, अफगानिस्तान के लिए यह डू और डाई मुकाबला है। वहीं, अगर श्रीलंकाई टीम आज का मैच जीत जाती है तो बांग्लादेश के साथ सुपर-4 के लिए क्वाकलिफाई कर लेगी। वहीं, दोनों टीमों का टी-20 इंटरनेशनल में 8 बार आमना-सामना हुआ। जिसमें श्रीलंका 5 और अफगानिस्तान ने 3 मुकाबले जीते हैं। अफगानिस्तान की फिरकी के सामने विपक्षी टीम के बल्लेबाज का कड़ी परीक्षा होने वाला है।
गौरतलब है कि श्रीलंका के लिए पथुम निसांका और वनिंदू हसरंगा टीम के सबसे अहम खिलाड़ी है। तो वहीं, सेदिकुल्लाह अटल अजमतुल्लाह उमरजई से शानदार बैंटिंग की उम्मीद उनकी टीम को रहेगी। नूर अहमद और राशिद खान आज के महत्वपूर्ण मैच में कुछ कमाल दिखा सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और नुवान तुषारा।
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर और फजलहक फारूकी।