सिटी पोस्ट लाइव
पीएम मोदी रविवार को देश के जनता को संबोधित किया। वहीं, उन्होंने राज्य सरकार से स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्यूफैक्चरिंग को गति देने की अपील की है। आइए जानते है और उन्होंने क्या कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देश के जनता से संवाद किया। 20 मिनट की संबोधन में उन्होंने जनता से स्वदेशी उत्पाद इस्तेमाल करने की अपील की है। भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि कल 22 सितंबर से नवरात्रि के साथ ही देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो जाएगा। इसका फायदा सभी वर्गों को होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा है कि वे मैन्यूफैक्चरिंग को गति दें। और निवेश के लिए माहौल बनाएं। आगे कहा है कि अगर केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा।
पीएम मोदी के संबोधन की अन्य बड़ी बातें:
– वन नेशन वन टैक्स पर 2014 में जब देश ने मुझे पीएम बनाया। तब लाखों कंपनियों को अलग-अलग तरह के टैक्स के जाल से परेशानी होती थी। सामान को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने के बीच जो खर्च बढ़ता था, वो गरीब उठाता था। देश को यहां से निकालना बहुत जरूरी था। हमने जीएसटी को प्राथमिकता बनाया। हमने स्टेकहोल्डर, राज्यों से बात की। हर समस्या का समाधान खोजा। इसके बाद जाकर वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हुआ।
– गरीब, मिडिल क्लास पर बात रखते हुए कहा कि पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। इस साल सरकार ने 12 लाख रुपए की इनकम टैक्स फ्री करके उपहार दिया। तो सोचिए मिडिल क्लास के जीवन में कितना बदलाव आया है। अब गरीबों की भी बारी है।
सूक्ष्म और लघु उद्योग पर बात करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। इसके साथ ही बहुत बड़ा दायित्व MSME पर भी है। जीएसटी की दरें कम होने से नियम और प्रक्रिया आसान बनने से MSME को बहुत फायदा होगा।