सिटी पोस्ट लाइव : जन सुराज के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने हाल ही में हुए C वोटर सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि C वोटर सर्वे में प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता ने बिहार के सभी राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ा दी है. इस सर्वे में दो-तीन बहुत ही महत्वपूर्ण बातें देखने को मिली हैं. पहली, प्रशांत जी की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. दूसरी, विपक्ष के नेता और लालू जी के बेटे की लोकप्रियता में सबसे बड़ी 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. और तीसरी, बिहार की दो तिहाई जनता बदलाव चाहती है. किशोर मुन्ना ने आगे कहा कि प्रशांत किशोर 20 मई से “बिहार बदलाव यात्रा” पर जा रहे हैं क्योंकि 11 अप्रैल को नीतीश सरकार और उनके प्रशासन ने गांधी मैदान में लाखों लोगों को प्रशांत किशोर से मिलने नहीं दिया था. उसके बाद हर सर्वे में प्रशांत किशोर की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ता नजर आएगा. .
पार्टी प्रवक्ता विवेक कुमार ने C वोटर सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बात तो साफ है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसी परिवार से नहीं होगा और न ही किसी माफिया का बेटा होगा. बिहार का अगला मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से होगा. बिहार उसे ही चुनेगा जो बिहार से अशिक्षा को दूर करने और पलायन को रोकने का रास्ता दिखाएगा. दूसरी पार्टियां जन सुराज की नकल करके इन समस्याओं की बात जरूर कर रही हैं, लेकिन पिछले 2.5 सालों से जन सुराज ही लोगों को बिहार की समस्याओं का समाधान बता रहा है.गौरतलब है कि सबसे पहले प्यारशांत किशोर ने ही पलायन और रोजगार को चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बनाया.आज तेजस्वी यादव से लेकर कांग्रेस पार्टी सभी ने इसी को अपना चुनावी मुद्दा बना लिया है.प्रशांत किशोर का कहना है कि नकल करने से कुछ नहीं होगा.ईन समस्याओं के समाधान का विज़न भी होना जरुरी है.