त्योहार पर बारिश की दस्तक, बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार में नवरात्रि के बीच में भी मौसम बिगड़ने वाला है। वहीं, राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पटना में तेज धूप निकली रहेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नवरात्रि में बिहार का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के 13 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौजूदा समय में लोग उमस से परेशान रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यलो अलर्ट वाले स्थानों पर अगले 2-3 दिनों तक तेज बारिश के आसार है। हालांकि, राज्य में हो रही बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दवाब क्षेत्र बताया जा रहा है। इस सिस्टम का सीधा असर राज्य के मौसम पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से कई जिलों में रूक-रूककर बारिश हो रही है।

वहीं, राजधानी पटना में आज यानी शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

जिलातापमान
नालंदा34.5
पटना34.0
रोहतास34.0
मोतिहारी34.0
दरभंगा33.6
मुजफ्फरपुर33.0
गया32.9

सोर्स- IMD

Share This Article