कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक हालत बिगड़ जाने से अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी में लगी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत मंगलवार देर रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांस लेने में परेशानी महसूस होने पर डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की सलाह दी। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और जरूरी मेडिकल जांचें की जा रही हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर और नियंत्रण में बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने जल्द ही विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी करने की बात कही है। इस बीच विभिन्न राजनीतिक दलों और समर्थकों ने खरगे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें, 1942 में जन्मे मल्लिकार्जुन खरगे का राजनीतिक जीवन कई दशकों तक फैला रहा है। वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। अक्टूबर 2022 में उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कमान संभाली और तब से पार्टी की राष्ट्रीय रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संगठनात्मक कौशल और जमीनी राजनीति पर उनकी मजबूत पकड़ उनके करियर की खास पहचान रही है। फिलहाल उनके कार्यालय ने जानकारी दी है कि उनकी सेहत स्थिर है और किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।

Share This Article