पूरे देश में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर बिहार के कई नेताओं ने बधाईयों की बरसात कर दी है। आइए जानते है किसने क्या कहा।
देशभर में विजयादशमी का पर्व आज यानी 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। दरअसल, विजयादशमी के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक संदेशों के ज़रिए लोगों से अच्छाई के मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।
राज्य के सीएम नीतीश ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- “विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं”। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि “असत्य पर सत्य की विजय के उत्सव विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं”। वहीं, हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- “असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”