सिटी पोस्ट लाइव
अहमदाबाद में खेले जा रहे भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के सामने कैरिबियन बल्लेबाज बेदम नजर आए। वहीं, भारत की तरफ से ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मैदान पर आ गए हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के आगे कैरिबियन बल्लेबाज घुटने टेक दिए। वेस्टइंडीज से जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। कप्तान चेज 24 रन बनाए जबकि शाई होप ने 26 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया से सिराज ने 4 विकेट झटके। तो वहीं बुमराह को 3 विकेट मिला। स्पिनर कुलदीप यादव ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किए।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक भारत की पहली पारी का स्कोर 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 8 रन है। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है और केएल राहुल 7 रन पर खेल रहे हैं।