नगर सीट से संजय केजरीवाल मैदान में: नामांकन के साथ तेज हुई सियासी गर्मी…

Ritu Raj

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रंग अब पूरी तरह चढ़ने लगा है। बुधवार को मुजफ्फरपुर में नामांकन के दौरान कांटी, मीनापुर और नगर विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों और समर्थकों की जोरदार हलचल देखने को मिली।

मुजफ्फरपुर में बुधवार का दिन नामांकन को लेकर बेहद चहल-पहल भरा रहा। दरअसल, कांटी, मीनापुर और नगर विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जुलूस और नारेबाजी कर माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। कांटी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री और राजद प्रत्याशी इसराइल मंसूरी ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने महागठबंधन कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा— “यह नामांकन सिर्फ कांटी का नहीं, बल्कि बिहार में बदलाव का नामांकन है। जनता ने मन बना लिया है, इस बार महागठबंधन की जीत होगी।” उन्होंने आगे कहा कि कांटी की जनता ने पहले भी उन पर भरोसा जताया था और इस बार भी वे जीतकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। विपक्षी उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा— “कौन सामने से आता है, इससे फर्क नहीं पड़ता। जनता अब अपना फैसला कर चुकी है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, कांटी सीट से एनडीए ने अजीत कुमार को जदयू के सिंबल पर मैदान में उतारा है। अजीत कुमार स्थानीय स्तर पर एक मजबूत नेता माने जाते हैं। ऐसे में कांटी में इस बार राजद और जदयू के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Share This Article