बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने अपनी रणनीति पूरी कर ली है। सभी सहयोगी दलों ने सीट शेयरिंग तय कर ली है और अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। लेकिन अब गठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बहस फिर से तेज हो गई है, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि बिहार की जनता और BJP दोनों को नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने साफ किया कि NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री का फैसला विधायक दल करेगा। इस बयान का समर्थन केंद्रीय मंत्री और LJP नेता चिराग पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य और पारंपरिक प्रक्रिया है। “हमारा पांच दलों का गठबंधन है,जितने विधायक जीतेंगे, वही अपने नेता का चुनाव करेंगे। मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया का सम्मान करना जरूरी है।” वहीं, HAM प्रमुख जीतन राम मांझी का कहना है कि मुख्यमंत्री का नाम चुनाव से पहले तय होना चाहिए था, ताकि कोई भ्रम या दुविधा न रहे।
इधर, NDA में सीएम फेस को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान में गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। आगे कहा कि “नीतीश कुमार पर BJP ही नहीं, बल्कि बिहार की जनता का भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री का निर्णय विधायक दल द्वारा लिया जाएगा।”