हिंदुस्तान संवाददाता कुमार बिपलेंदू उर्फ गुड्डू की सड़क हादसे में मौत,चालक वाहन छोड़कर फरार

Ritu Raj

मुजफ्फरपुर के पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के धनुषी निवासी हिंदुस्तान अखबार के संवाददाता कुमार विमलेंदु उर्फ गुड्डू (48) की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कुमार बिपलेंदू अपने इकलौते बेटे को कोचिंग छोड़ने और अपने भैया से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार 10 पहिया ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, उनका बेटा अंश शहर के कलमबाग रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करता है। उनके पिता विनय कुमार सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। गुड्डू दो भाइयों में छोटे थे। उनकी एक बहन भी हैं, जो अखाड़ाघाट स्थित शेखपुर में रहती हैं। दोनों भाइयों का मकान भी शेखपुर में ही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कुमार बिपलेंदू धनुषी निवासी थे और लंबे समय से हिंदुस्तान अखबार में हथौड़ी से संवाददाता के रूप में कार्यरत थे। वे अपने बेबाक लेखन और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से स्थानीय पत्रकार समुदाय और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।

Share This Article