बिहार में 48 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर बढ़ेंगी मुश्किलें.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में 48 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एकबार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार तराई वाले इलाकों में घना कोहरा व पटना समेत अन्य जिलों में हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा. राजधानी समेत आसपास इलाकों में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी रहेगा.इसके कारण हल्की ठंड का असर बना रहेगा. 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है.लेकिन  इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार  दो दिनों बाद पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है. इनके प्रभाव से सर्द पछुआ का प्रवाह जारी रहेगा.सोमवार को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया व किशनगंज जिले में घना कोहरे का प्रभाव बना रहा. मंगलवार को उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर व मधुबनी में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.पटना समेत 24 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. वाल्मीकि नगर, बक्सर, गया, छपरा, दरभंगा के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article