दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम टूटेगा, सरकार का बड़ा फैसला: ‘स्पोर्ट्स सिटी’ की होगी शुरुआत!…

Ritu Raj

खेल मंत्रालय ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है कि दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर वहां एक आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी। इस स्पोर्ट्स सिटी में सभी प्रमुख खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजना 102 एकड़ में फैले स्टेडियम के स्थान पर विकसित की जाएगी। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस बड़े बदलाव के लिए कतर और ऑस्ट्रेलिया की स्पोर्ट्स सिटी का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि वहां की सर्वोत्तम सुविधाओं को यहां लागू किया जा सके।

खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर दिया जाएगा। और इसके स्थान पर एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत, स्टेडियम के भीतर स्थित सभी प्रमुख कार्यालयों को भी नई जगह पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिनमें राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL) शामिल हैं। स्पोर्ट्स सिटी का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करना है, बल्कि यहां विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा, जो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेज़बानी भी कर सके।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, इस स्पोर्ट्स सिटी को विकसित करने में कतर और ऑस्ट्रेलिया के स्पोर्ट्स सिटी मॉडल्स का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि इन देशों के सफल इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपनाया जा सके। अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इसका बेहतरीन उदाहरण है, जहां क्रिकेट, जलक्रीड़ा, टेनिस, और एथलेटिक्स जैसी बहु-विषयक सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हैं।

Share This Article